ज़िन्दगी लम्हों की एक किताब है-“निरेन कुमार सचदेवा”

लमहों की एक किताब है ज़िंदगी , साँसों और ख़यालों का हिसाब है ज़िंदगी ।
कुछ ज़रूरतें पूरी , कुछ ख़्वाहिशें अधूरी , बस इन्हीं सवालों का जवाब है ज़िंदगी ।
कुछ भी कह लो , हम सब इसे जिए जाते हैं अंधाधुँध , इसीलिए तो कहते हैं कि लाजवाब है ज़िंदगी ।
कभी ये पहेली है , कभी दोस्त , कभी सहेली है , कभी दुश्मनी भी निभा लेती है , बस ऐसी ही कुछ , जनाब है ज़िंदगी ।
दुख भी इस में , दर्द भी है इस में , पीड़ा भी है इस में , लेकिन हँसी भी है , ख़ुशी भी है , मस्ती भी है , कुछ फ़र्क़ नशा हो जिस में ,एक ऐसी मदहोश करने वाली शराब है ज़िंदगी ।
अकसर मुश्किल पलों में हम डगमगा जाते हैं , घबरा जाते हैं , हौंसले हो जातें हैं परस्त , झेलनी पड़ती है शिकस्त , तब लगने लगता है कि ख़राब है ज़िंदगी ।
पर फिर ये ज़िंदगी का चक्रव्यूह तो निरन्तर चलता ही रहता है , यही नियम है , यही क़ानून है , तो अच्छे वक्तों में चेहरे पर लाती रुबाब है ज़िंदगी ।
इंसान ने जिस पर पुरज़ोर क़ाबू कर लिया है , और हर हाल में जीना सीख लिया है , ऊपर वाले का दिया हुआ एक ऐसा ख़िताब है ज़िंदगी ।
ये दास्तान ज़िंदगी की बहुत अजीब ओ ग़रीब है , कुछ जवानी में ही चले जाते हैं , कुछ सदी का बदलना भी देख लेते हैं , इन सौ साल से ऊपर जीने वालों के लिए तो यक़ीनन बेहिसाब है ज़िंदगी ।
कुछ अनकही चाहतें , कुछ अनसुनी आरजुएँ , और कुछ तमन्नाएँ और इच्छाईं जो पूरी भी हो गयीं , यही सब है इस ज़िंदगी के अधूरी कहानी , तो आधी हक़ीक़त और आधी ख़्वाब है ज़िंदगी ।
कहते हैं कि चाहे कितनी भी उम्र हो जाए , दिल पर कभी भी झुर्रियाँ नहीं पड़तीं , दिल पर शायद रुहानी रहमत है , ख़ुद ही देख लो के दिल के मामले में , हमेशा शबाब है ज़िंदगी ।
तो चलो क़द्रदानो , कुछ वक़्त के लिए दिमाग़ को दरकरार कर के ना दो ज़्यादा अहमियत और इस बाँवरे दिल की सुन लो दास्ताने हक़ीक़त ।
दिल शोर मचा कर ये कह रहा है कि एक पूजा , एक इबादत , एक बन्दगी है ये ज़िंदगी , है बहुत ख़ूबसूरत , सौग़ाते नियामत है ये ज़िंदगी ।
अगर ज़िंदगी है तो आवारगी है , दीवानगी है , इस ज़िंदगी में छिपी करिश्माते सादगी है।
तो मेरे मेहेरबानो , जी लो इस ज़िंदगी को पागल दीवानों की तरह , प्यार कर लो इस से , शम्मा पर मँडराते परवानों की तरह !!
लेखक——-निरेन कुमार सचदेवा।
Each millisecond is important because no moment shall come again in life !!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *