
तब राम मिले थे काकभुशुंडि जी की वाणी मे।
अब भी राम मिलेगे राम का नाम सुनने से।।
तब राम मिले थे तुलसीदास जी को चौपाईयो मे।
अब भी राम मिलेगे उन चौपाईयो का अनुसरण करने से।।
तब राम मिले थे दशरथ को निभाते वचनो मे।
अब भी राम मिलेगे अपने पिता कि आज्ञा का पालन करने से।।
तब राम मिले थे कौशल्या की ममता मे।
अब भी राम मिलेगे अपने माँ बाप की सेवा करने से।।
तब राम मिले थे सीता को पवित्रता मे।
अब भी राम मिलेगे अपने मन को पवित्र रखने से।।
तब राम मिले थे लक्ष्मण को सेवा मे।
अब भी राम मिलेगे राष्ट्र सेवा करने से।।
तब राम मिले थे भरत को शासन करने मे।
अब भी राम मिलेगे अपना राष्ट्र धर्म निभाने से।।
तब राम मिले थे बजरंग बली के सीने मे।
अब भी राम मिलेगे राम के नाम का जप करने से।।
तब राम मिले थे अनुसूया को मानवता मे।
अब भी राम मिलेगे उस मानवता को बनाये रखने से।।
तब राम मिले थे सबरी को झुठे बेर खिलाने मे।
अब भी राम मिलेगे भूखो को भोजन कराने से।।
तब राम मिले थे घायल जटायु को दर्द मे।
अब भी राम मिलेगे निर्धन बेसहारो को सम्भालने से।।
तब राम मिले थे अयोध्या को मर्यादाओ मे।
अब भी राम मिलेगे भारत की पहचान श्री राम से कराने से।।
तरुण बंदा
पंजाब भारत