
राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के 7वें अटलश्री संचेतना महोत्सव का आयोजन विश्व हिन्दी दिवस पर योग संस्थान केन्द्र गणेश पुरी इन्दौर में संस्था के 30 पदाधिकारियों को साहित्य रत्न अलंकरण एवं 25 साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान से अभिनंदन पत्र अंगवस्त्रम् एवं सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव एवं संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी के जयंती दिवस पर संचेतना महोत्सव में राष्ट्रीय संगोष्ठी-कवि सम्मेलन तथा अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाता है। इस वर्ष समारोह विश्व हिन्दी दिवस पर श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति इन्दौर में संस्था की वार्षिक पत्रिका संस्कृति का विमोचन हुआ। तत्पश्चात् अटलश्री साहित्य सम्मान डॉ. निशा जोशी इन्दौर, डॉ. शिवा लोहारिया जयपुर, श्री महेश जोशी नाथद्वारा, पुष्पा गरोठिया भोपाल, सुश्री प्रतिमासिंह सरदारपुर, डॉ. ज्योति कदम नांदेड, डॉ. प्रिया मयेकर थाणे, विनोद दुबे मुम्बई, डॉ. पूनम मिश्रा नागपुर, डॉ. सुशीला पाल मुम्बई, डॉ. अरूणा सराफ, शैली भागवत, संगीता केसवानी, डॉ. कृष्णा जोशी, ज्योति तिवारी, निधि अजमेरा, गीता बिल्लोरिया, शिखा काबरा, सीमा पालीवाल, पूजा शर्मा, कीर्ति दुबे, डॉ. शशि शर्मा सभी इन्दौर, सीमा सिंघल फिरोजाबाद, किरण प्रभा प्रयागराज, डॉ. विनोद कुमार वायचाल धाराशिव, डॉ. अनिल चतुर्वेदी एवं राजकुमार यादव मुम्बई, डॉ. अशोककुमार भार्गव भोपाल श्री पदमचंद गांधी जयपुर, मनीषा पाटिल खंडवा, श्वेता मिश्र पुणे, डॉ. रश्मि चौबे गाजियाबाद, डॉ. शहेनाज शेख नांदेड, डॉ. अनसूया अग्रवाल महासमुंद, डॉ. सुजाता पाटिल कादम्बरी, डॉ. भावनासिंह मेरठ, शशि त्यागी अमरोहा, राकेश शर्मा जयपुर, निशा शर्मा बरेली, सुवर्णा जाधव पुणे, रजनीप्रभा पटना, ज्योति जाधव, रिया कटारिया, प्रगति बैरागी उज्जैन, इन्दु सिन्हा रतलाम, डॉ. मनीषा दुबे दमोह, डॉ. उर्मिला पोरवाल बेंगलूर, विजया डालमिया हैदराबाद, नीतू गर्ग नोएडा, दक्षा जोशी अहमदाबाद, डॉ. संगीता पाल कच्छ, सुंदरलाल जोशी नागदा, डॉ. मुक्ति शर्मा कश्मीर, राजेन्द्र क्षोत्रिय जावरा, उपमा अर्य लखनउ आदि को प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, मार्गदर्शक हरेराम वाजपेयी, अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, डॉ. शहाबुद्दीन शेख, डॉ. प्रभु चौधरी आदि ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
दिनांक 15/01/2024 प्रभु चौधरी
राष्ट्रीय महासचिव