
राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का 33वां राष्ट्रीय संचेतना महोत्सव आगामी 9 एवं 10 दिसम्बर को अखण्ड परमधाम वृन्दावन(मथूरा) में आयोजित किया जा रहा है।
यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार संस्था का अखिल भारतीय अधिवेशन आयोजित किया जाता है। इस वर्ष अधिवेशन के साथ राष्ट्रीय संचेतना महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
अधिवेशन का शुभारम्भ दि. 9 दिसम्बर शनिवार सायं 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर शर्मा उज्जैन की अध्यक्षता में होगा। सायं 6 बजे राष्ट्रीय संगोष्ठी ब्रज के लोकोत्सव एवं ब्रज भाषा रहेगा। जिसकी अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा करेंगे। रात्रि 8 बजे बहुभाषी एवं ब्रज काव्य गोष्ठी तथा कवि सम्मेलन होगा जिसकी अध्यक्षता डॉ. हरिसिंह पाल महामंत्री नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली करेंगे।
संचेतना महोत्सव के द्वितीय दिवस प्रातः 6 बजे योग व्यायाम एवं प्राणायाम तथा इनके उद्देश्य स्वास्थ्यवर्द्धक विषय पर मुख्य वक्ता योगाचार्य डॉ. निशा जोशी इन्दौर तथा अध्यक्षता डॉ. शिवा लोहारिया जयपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई करेगी। राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रातः 10 बजे हमारी भारतीय संस्कृति ज्ञान, चरित्र एवं संस्कार की जननी है। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरेराम वाजपेयी अध्यक्ष हिन्दी परिवार इन्दौर करेंगे। सम्मान समारोह प्रातः 11 बजे से साहित्य रत्न अलंकरण एवं साहित्य गौरव सम्मान समारोह होगा। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती सुवर्णा जाधव राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष पुणे करेगी। संचेतना महोत्सव की संयोजक अनीता गौतम आगरा, सह संयोजक शशि त्यागी अमरोहा, व्यवस्थापक डॉ. अरूणा शुक्ल नांदेड, डॉ. रश्मि चौबे, श्वेता मिश्र, डॉ. भावना सिंह, मुख्य समन्वयक डॉ. प्रभु चौधरी, समन्वयक डॉ. शिवा लोहारिया, सुंदरलाल जोशी सूरज, डॉ. मुक्ता जोशी, डॉ. अरूणा सराफ इन्दौर रहेगी।
दिनांक 09/11/2023 डॉ. प्रभु चौधरी
राष्ट्रीय महासचिव