बेरहम भूख-“रजत त्यागी”

भूख इंसान का दर्द बयां करती है |
भूख इंसान को ना जाने क्या क्या
कराती है |
भूखा पेट इंसान सो भी नही पाता है |
भूखा पेट इंसान कुछ कर भी नही पाता है |
इस दुनिया में ना जाने कितने ऐसे लोग है
जो भूख से रोज मर जाते है |
जो हर दिन अपने पेट को भरने के लिये ना जाने क्या क्या काम करते है |
थाली में आयी रोटी का करे सम्मान |
यह वो रोटी है जो बहुत मुश्किल से मिलती है |
परमात्मा का करे शुक्रिया की हमे रोटी मिलती है |
किसी को यही रोटी देखने को भी नही मिलती है |
नाम- रजत त्यागी
जिला- मुजफ्फरनगर
राज्य- उत्तरप्रदेश

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *