मै नारी-“चंद्रकला भरतिया”

मैं नारी।
जन्मदात्री सकल मानव जन की।
कोमल हृदय ममतामयी,
बच्चों का लालन-पालन करती।
सुसंस्कारों से उन्हें सजाती।
शिक्षा दे सुजान बनाती।।

ब्रह्मा ने रचा मुझको,संवारा दिव्य गुणों से।
यद्यपि कोमलांगी नाजुक बदन मैं।
तथापि विकट संकट आए जबभी;
काली , दुर्गा बन सामना हर आफत का करती।
नहीं किसी से मैं डरती।।

साहस, हिम्मत, हौसलों से सदा लबरेज रहती।
सूझबूझ से हर मुश्किल सुलझाती।
घर -परिवार, कार्यालय की
जिम्मेदारियाँ बखूबी संभालती।।

कहते मुझको ‘नर ‘ से भारी।
एकल मात्रा से बना ‘नर’ है।
” नारी ” में दो-दो मात्राएँ।
वजनदार, असरदार।।

अगम्य दुर्गम क्षेत्रों तक भी
पहुँच मैंने अपनी बनाई।
अपनी शक्ति का लोहा मनवाया।
हर क्षेत्र में परचम लहराया।।

चंद्रकला भरतिया
नागपुर महाराष्ट्र.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *