पंजाब प्रांत का हर्षोल्लास भरा त्योहार लोहड़ी।
कृषि प्रधान पंजाब प्रांत,हरा-भरा उपजाऊ।
फसल रबी की लहलहाती, तैयार हो जाती जब;
आनंद मग्न हो किसान, फसल काटता।।
रात्रि में ऑंगन बीच अग्नि जला,
सामूहिक लोक नृत्य करते,
ढोल नगाड़े बजाते हुए,
अग्नि के चारों ओर फेरे लगाते।
पूजा करते, मूंगफली रेवड़ी प्रसाद चढ़ाते।।
खीर ,मीठे चाॅंवल, मक्का रोटी और साग,
घर- घर बनाया जाता।
हर दुख- दर्द भूल, सबको गले लगाते।
आनंद विभोर हो, जोश भरा भांगड़ा करते।
पूरी तरह मस्ती में डूब जाते।
आनंद,उत्साह,जोश का पर्व है लोहड़ी।।
चंद्रकला भरतिया
नागपुर महाराष्ट्र