सीटी गीत-“श्रीराम राय”

आओ आओ.. सिटी बजाओ …
और चलो स्कूल….।।

विद्यालय को बच्चों से ,
आज हमें सजना है।
जो बच्चा विद्यालय से बाहर,
उसको विद्यालय लाना है।
झारखंड की बात निराली ,
फूल खिले हैं डाली डाली ।
घर में रहना नहीं हमें
अब रहा कबूल ……
आओ आओ
सीटी बजाओ…..
और चलो स्कूल ।।

पढ़ लिखकर दुनिया में हम ,
अपना नाम कमाएंगे ।
बच्चों से सजाकर विद्यालय ,
सुंदर राज्य बनाएंगे ।
हम करेंगे ऐसा काम ,
रोशन हो झारखंड का नाम।
विद्या के मंदिर का रास्ता,
कभी न जाओ भूल….
आओ आओ ….
सीटी बजाओ …
और चलो स्कूल।।

1 Comment

  1. Ritu jha

    🌹🌹🙏🙏Jai ho Jai shree ram ati sunder 👌👌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *