
राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा प्रकाशित संचेतना समाचार ‘महात्मा गांधी और हिन्दी विशेषांक‘ का विमोचन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती समारोह में जीवाजीराव पुस्तकालय विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में दि. 2 अक्टु प्रातः 10.30 बजे होगा।
यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रधान सम्पादक डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि त्रैमासिक समाचार पत्र का 20वां अंक प्रकाशित किया गया है। समारोह के अतिथि एवं संस्था के संरक्षक डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, संस्था के अध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार भार्गव आईएएस भोपाल की उपस्थिति में विमोचन होगा।
दिनांक 30/09/2023 डॉ. प्रभु चौधरी
राष्ट्रीय महासचिव