
राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की 282वीं आभासी संगोष्ठी का आयोजन 03 जनवरी 2024 को सायं 5 बजे राष्ट्र की प्रथम शिक्षिका समाजसेवी श्रीमती सावित्रीबाई फुले का जयंती समारोह पर इनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा आयोजित की जा रही है।
यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव एवं संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्री हरेराम वाजपेयी एवं सुवर्णा जाधव तथा मुख्य वक्ता श्री ब्रजकिशोर शर्मा एवं अध्यक्षता डॉ. शहाबुद्दीन शेख करेंगे। संगोष्ठी में विशिष्ट वक्ता डॉ. शाकिर शेख, डॉ. अरूणा शुक्ला, डॉ. शहेनाज शेख, शैली भागवत, डॉ. अनसूया अग्रवाल, डॉ. मुक्ता कौशिक रहेंगे। समारोह आयोजक डॉ. प्रिया मयेकर, प्रस्तावक रजनी प्रभा, संचालक डॉ. रश्मि चौबैं एवं धन्यवाद ज्ञापन श्वेता मिश्र करेगी।
दिनांक 02/01/2024 डॉ. प्रभु चौधरी