विवेकानन्द स्वामी-“प्रतिभा पाण्डेय”

आध्यात्म के गुरू वेदांत विख्याता थे,
नरेन्द्र नाथ दत्त सनातनी प्रतिनिधित्व दाता थे,
अपनी वाक् शैली से अमेरिका का दिल जीतने वाले,
कुलीन बंगाली जीवों में देखते परमात्मा थे।

रामकृष्ण परमहंस के प्रिय शिष्य,
विदेशों तक पहुंचाये वेदांत दर्शन,
बड़ी सूक्ष्मता से दिखाते सौम्य ,
करते नई सभ्यता संस्कृति का मनन।

विचारणीय विचार भी विवेक के भ्राता थे,
निछावर गुरुवर पर गुरू भक्त आत्मा थे।

भूपति नरेन्द्र नाथ ने दी उपाधी स्वामी,
भुवनेश्वरी पूत भक्त थे बंगाल महा स्वामिनी।
जन्मदिन, राष्ट्रीय युवा दिवस रूप मनाया जाता,
प्रसिद्ध देशभक्त है सन्यासी विवेकानन्द स्वामी ।।

(स्वरचित)
प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

1 Comment

  1. Ritu jha

    Ati sunder so greatfull 👌👌✍️✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *