आज का रँग-गाइड के सँग

जिसके पास दूसरा ऑप्शन भी हो,वह तो कभी आपका हो ही नहीं सकता…!!!
माँ बाप स्वर्ग सिधार जायें तो बेटा अनाथ हो जाता है और इकलौता बेटा बूढ़े माँ बाप को छोड़ कर चला जाये तो वो अनाथ हो जाते हैं…!!!
उलझनें भी मीठी हो सकती हैं जलेबी इस बात की जिन्दा मिसाल है…!!!
कुछ लोग आपसे सब कुछ चाहते हैं लेकिन आपको नहीं…!!!
मैं लाल आँख तो नहीं दिखा सकता पर डिग्री दिखा सकता हूँ,कन्वोकेशन वाली फोटो भी दिखा सकता हूँ…!!!
क्या लिखूँ माँ के बारे में,मैं तो खुद माँ की लिखावट,हर बार सम्भाल लेती मुझे,देख कर हर आहट …!!!
जैसे जैसे उम्र बढ़ती जायेगी,इत्र की जगह आयोडेक्स की खुशबू आयेगी, समय रहते मिल ही लिया करो,ये घड़ी पलट कर कभी नहीं आनी, हँस लो खिलखिलाकर आज फिर नकली बतीसी ही नज़र आनी…!
वो बोले-अगर लड़कियाँ मुझे ऐसे ही ब्लॉक करती रहीं तो फिर एक दिन…मैं ब्लॉक प्रमुख बन जाऊँगा…!!!
अच्छा पति किसी को भी नहीं मिलता,मिले हुए को ही, ठोक पीट कर अच्छा बनाना पड़ता है!
सिर्फ चाइना माल ही यूज़ एंड थ्रो वाला नहीं होता… आज के समय में कोई भी उम्र चाहे कितनी भी हो जाये जोश कम नहीं होना चाहिये, कुक्कर चाहे कितना भी पुराना हो, पर सीटी मारना नहीं छोड़ता…!
भगवान ने कहा-समझदार बीवी दुनिया के हर कोने में मिलेगी…फिर भगवान ने दुनिया ही गोल बना दी…अब ढूंढते रहो कोना…!
पति ने सुबह सुबह फेसबुक पर पोस्ट किया-आज की सुबह बहुत ही सुहानी है..आज का दिन अच्छा गुजरेगा…पत्नी ने लाइक सँग रिप्लाई किया- challenge accepted…!
बहुत दर्द होता है उस वक्त जब हम किसी पर अँधे की तरह भरोसा करें और वो भी हमें महसूस करा दे कि हम तो वाकई अँधे थे…!!!
हमारी भी कद्र करेगा ये ज़माना… एक दिन…देख लेना…बस ज़रा भलाई करने की बुरी आदत छूट जाने दो…!!!
मैनें अपने जीवन में सारे महंगे सबक…सस्ते लोगों से सीखे हैं…!!!
एक चिर कुँआरे की करुण पुकार-ऐसे ही सिंगल नहीं हूँ मैं…जरूर ही किसी कमीनी ने जादूटोना कर रखा है…!
कितने ही लोग जिम में एक्सर साइज करते हुए मर गए…पर एक भी बन्दा बार में पीते हुए नहीं मरा…देखिये न! मैसेज तो एक दम क्लीयर है…!
मैसेज डिलीट फ़ॉर एवरीवन करने के बाद तो बस ऐसे लगता है,जैसे लाश ही ठिकाने लगा दी हो..!!!
हम दोनों पति-पत्नी पिछले रविवार पिकनिक में गये!वहाँ तात्कालिक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें मुझे विषय मिला- मैनें शादी क्यों की? मैनें संक्षेप में लिखा-दिमाग खराब हो गया था,मेरा!! मुझे 20 में से 19 नम्बर मिले,मेरी श्रीमती जी को विषय मिला-मैं पत्नी क्यों बनी?श्रीमती जी ने लिखा-किसी का दिमाग ठिकाने लगाना था! वो 20 में से 20 नम्बर ले गई…!!!
अखबार में ऊपर खबर थी- पिचहत्तर वर्ष के बूढ़े ने तीस वर्ष की महिला से शादी कर ली! उसी के नीचे एक खबर का ये हैडिंग था- जब तक पुराने कर्मचारी रिटायर नहीं होंगें…नयों को रोज़गार कैसे मिलेगा…???
हफ्ते से भी ज्यादा लगातार खाँसी लगातार बनी रहे,तो वो टी बी बन जाती है…ऐसे ही समय पर यदि गर्लफ्रैंड न बदलो तो…फिर वो बीवी बन जाती है…!
आज वो नब्बे वर्ष के हो गये हैं,उन्हें डॉक्टर ने पचास वर्ष की उम्र में उन्हें शराब पीने से मना किया था,वो लगातार पीते हुए आज भी जिन्दा हैं और वो डॉक्टर तो पिछले साल चल ही बसा…!!!
बढ़ती जिम्मेदारियां स्त्री को खूबसूरत और पुरुष को गंजा बना देती है…!!!
कुछ लोग आपसे इसलिये भी नफरत करते हैं, क्योंकि बहुत सारे लोग आपसे प्यार करते हैं…!!!
मर्द अपनी औरत के लिये अपनी गर्दन भी कटवा ले तो भी वह यही कहेगी- सही नहीं कटवाई,थोड़ी नीचे से कटवानी थी…!!!

लोग आपसे खुश नहीं है तो न सही..बेपरवाह हो कर किये जाओ शुभ कर्म…याद रहे!तुम इस दुनिया में किसी के मनोरंजन के लिये नहीं आये हो…!!!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *