तिरंगा क्या कहता होगा
तिरंगा क्या कहता होगा..
आजादी मिली हमें ..
देश की खातिर मर मिटे
अमर बलिदानी यहां..
चंद्रशेखर आजाद भगतसिंह
सुखदेव सिंह, मंगल पांडे..
सुभाष चंद्र बोस लाल देश के
नौजवान वीरों के खून बहा..
देश की लाज बचाने जांबाज
समर्पण अपनी जवानी की
तिरंगा क्या कहता होगा..
समय से सब धीरे धीरे बदला
लोग भी बदल रहे अब देखो
कहां देश पर अब मिटने वाले..
गद्दार भरे हुए हैं अपने देश में.
अराजकता आतंकवाद व्यभिचार..
रोज ही देखो नित प्रहार यहां
तिरंगा क्या कहता होगा..
इसी आजादी के लिए मिटे
वीर सावरकर , उधम सिंह
याद कर इन वीरों को..
तिरंगा मन ही मन सोचता..
कहां चले मेरी प्रेमी वीर
अब धरती पर कब जनम दोबारा..
आओ आंखों के तारे तुम..
मैं चिर प्रतीक्षा रत में तेरी ..
लहर लहर लहराती चारों दिशाओं..
आजादी के मतवालों लाल
खोजती फिरती आसमान निहार..!!
आरती तिवारी सनत दिल्ली