भारत मां के बेटे ने कर दिया कमाल।
चंद्रमा पर जाकर के मचा दिया धमाल।
चंदा मामा से मिलने का चलाया अभियान।
मिली सफलता मेहनत का उतर गया चंद्रयान।
फतह किया भारत ने मचा दिया बवाल।
भारत मां के बेटे ने कर दिया कमाल।
पूरे विश्व में भारत ने सदा धाक जमाया है।
ऐतिहासिक पन्ना पर नाम यही लिखाया है।
लौकिक पारलौकिक क्षेत्र में रखते हैं लगाव।
जहां भी देखो भारत का है अपना ही प्रभाव।
अगवाई में जलाते हैं अपना मशाल।
भारत मां के बेटे ने कर दिया कमाल।
डॉ. इन्दु कुमारी
मधेपुरा बिहार
great poem