“देश हमारा भारत प्यारा”
देश हमारा भारत प्यारा
यह देश हमारी शान है
हर रंग हर छटा निराली
अनेकता में एकता आन है
28 राज्य आप में अनुपम
8 केंद्र शासित राज्य मान है
हिमालय सा मुकुट शोभता
पग पखारे हिन्दसागर महान है
पवित्र गंगा की माला पहने
सारी दुनियॉं में ऊँचा नाम है
122 भाषा की सभ्यता लिपटी
पर राजभाषा हिन्दी ही जान है
ऋषि परंपरा, वेद – योग का
सारा विश्व ही करता गान है
“वसुधैव कुटुम्बकम” भाव प्रबल
भारत देश गर्व का दिनमान है
देश हमारा भारत प्यारा
यह देश हमारी शान है कृष्णा मणिश्री