’नारी अनुभूति’ _मन के निश्छल भाव

दिनांक 5/8/2025 को रचना दर्शन साहित्य मंच का आनलाइन कार्यक्रम विषय- देशभक्ति काव्य के रंगों में रंगी गोष्ठी सफल रही।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभा पाण्डेय “प्रति” के सुरमधुर आवाज में सरस्वती वंदना से की गई पश्चात राजेन्द्र आर्य जी ने अतिथियों का स्वागत किया।
आज की गोष्ठी के- मुख्य अतिथि: – लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर जी,दिल्ली(लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर भारतीय सेना में कार्यरत हैं और कश्मीर में तैनात हैं। देश के लगभग सभी हिस्सों में इन्होने बेहतरीन सेवा प्रदान की। आतंकवाद के विरुद्ध बढ चढ कर काम किया और 26 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उन्हे सजा दिलाई।
लगभग एक सौ बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षित बना रहे हैं. महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं। गांव बदलेगा तभी देश बदलेगा इनका नारा है।विशिष्ट अतिथि_प्रो.डॉ. दिल्लीराम शर्मा संग्रौला,नेपाल
ने भारत और नेपाल के मध्य मैत्रिक संबंधों को विस्तार पूर्वक बताया साथ ही भारत का ऐतिहासिक गौरवगान प्रस्तुत किया और आरंभ से ही भारत के विश्वगुरु होने के अनेकानेक उदाहरण दिए।
आज के काव्य सभा अध्यक्ष _प्रो.डॉ.शेख आफताब अनवर जी,पुणे जी रहे।जिन्होंने देश के विकास में सैनिकों के योगदान के साथ_साथ भाषा की महती भूमिका पर ध्यान आकृष्ट किया और आज की पीढ़ी को लेखनी के प्रति सचेत किया।डॉ प्रतिभा पाण्डेय ’प्रति’ के काव्य_संग्रह ’नारी अनुभूति’ का विमोचन करते हुए उसे मन के निश्छल भावों का संग्रह बताया।संस्थापिका रजनी प्रभा ने उनके पुस्तक की सराहना करते हुए उन्हें सदैव लिखते रहने की बात कही। इस काव्य गोष्ठी का सुंदरतम् भव्य सफल संचालन आदरणीया श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय “प्रति” जी ने किया जो लगातार कई वर्षों से कई पटलों पर बहुत सुंदर संचालन और साहित्यकारों का संगठन और निर्देशन कर रही हैं ।
आज की काव्य गोष्ठी में कुल मिलाकर 24 कवियों-कवयित्रियों ने भाग लिया और गोष्ठी को देशभक्ति की धुन से संगीतमय कर दिया । प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं -दिवाकर पाठक जी, सतीश जी,स्मिता शाह जी,नूतन श्रीवास्तव जी,रजनी प्रभा जी,संगीता जी,राजेंद्र आर्य सुनीता रंजन जी,डा. प्रतिभा जी आदि।आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय “प्रति” जी ने सबको बारी -बारी से अपनी चार पंक्तियों से सबको आमंत्रित किया । पश्चात सभी कवयित्रियों और कवियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य रचना का पाठ किया।                                     अंत में बहुत ही मधुर शब्दों द्वारा गोष्ठी का समापन करते हुए आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय “प्रति” जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।
सभी को नमस्कार और शुभकामनाएं देते हुए आज की गोष्ठी का सफल अति सुंदर समापन हुआ।
फिर मिलेंगे जल्दी ही नये विचारों, नयी कविताओं, नए भावों के साथ इस काव्य गोष्ठी की रिपोर्टर प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”।
जय हिंद जय भारत !

आयोजनकर्ता
रचनादर्शन टीम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *