मीडिया प्रभारी प्रतिभा जैन को मिला साहित्य गौरव सम्मान 2023

मीडिया प्रभारी प्रतिभा जैन को मिला साहित्य गौरव सम्मान 2023

मीडिया प्रभारी प्रतिभा जैन को मिला साहित्य गौरव सम्मान 2023

दरगाय कला थाना मोहनगढ़ तहसील जतारा जिला टीकमगढ़ में जन्मी मीडिया प्रभारी प्रतिभा जैन को साहित्य गौरव सम्मान 2023 से नवाजा गया।
प्रतिभा जैन पेशे से टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में प्राइमरी शिक्षक है। साथ ही में एक लेखिका और साहित्यकार भी है। इन्हे बचपन से ही कविता एवं कहानी लिखने का शौक है साथ ही में यह मकस कहानिका की सूचना प्रभारी, कवि भारतीय संघ की सूचना प्रभारी, काशी कविता मंच की सदस्य हैं। ये ऑनलाइन और ऑफलाइन कवि सम्मेलन में अहम भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के सभागार में वहां के प्रधानमंत्री श्री अरविंद जवलेकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हिंदी के लिए समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया गया। इस समारोह में सर्वश्री वरिष्ठ साहित्यकार श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय, डॉ सरोज कुमार, डॉ हरिसिंह पाल, डॉ पूरन सहगल, श्री विक्रम प्रकाश विद्यार्थी, डॉ शहनाज शेख तथा डॉ आरसी ठाकुर को साहित्य रत्न अलंकरण प्रदान किए गए। वहीं डॉ जवाहर करनावट शैली भागवत, श्री पद्म चन्द गांधी, श्री सुंदरलाल जोशी, डॉ कृष्णा जोशी, डॉ शशि निगम, डॉ अरूणा सराफ, श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव, श्रीमती सुधा शर्मा एवं डॉ प्रतिभा येरेकर को साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री उपाध्याय डॉ सरोज कुमार, श्री जवाहर कर्णावत, श्री अरविंद जवलेकर एवं डॉ हरि सिंह पाल ने हिंदी एवं नागरी लिपि पर अपने विचार व्यक्त किए। आरंभ में मां सरस्वती वंदना डॉ कृष्णा जोशी ने प्रस्तुत की। अतिथि परिचय हिंदी परिवार इंदौर के अध्यक्ष हरेराम वाजपेई ने प्रस्तुत किया। स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर शर्मा ने तथा संचालन शैली भागवत ने किया। अंत में आभार संस्था महासचिव प्रभु चौधरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय बाबूलाल भार्गव डॉ अशोक कुमार भार्गव के पिता, श्री तथा नागरी लिपि के आजीवन सदस्य पद्मभूषण बिंदेश्वर पाठक को श्रद्धांजलि प्रदान की गई। कार्यक्रम में दिल्ली, उज्जैन, मनासा, जयपुर, नागदा, मेरठ, धार, नाथद्वारा, सारंगपुर, महिदपुर और इंदौर के तमाम साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में डॉ जी डी अग्रवाल सूरज सोनी त्रिपुरारी लाल शर्मा उमेश पारीख पुष्पेंद्र दुबे सुश्री बबीता मिश्रा हिना गुनैर नंदलाल भारती प्रतिमायेरेकर सुभाष निगम सुधा शर्मा आदि काफी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *