आज अवध में आए राम-“चंद्रकला भरतिया”

आज अवध में आए राम।
स्वागत सब मिल हमको है करना।
मंगल गाओ, झूमो ,नाचो, खुशी मनाओ।
हर घर दीप जला, खूब सजाओ।
जगमग अवधपुरी को कर दो।
आज अवध में आए राम।।

घर -आंगन रंगोली सजाओ।
फूलों- पत्तों से बंदनबार बनाओ।
घर का कोना- कोना सजाओ।
जगमग -जगमग दीप जलाओ।
उजियारा चहुँदिस फैलाओ।
आज अवध में आए राम। ।

जश्न सब मिल मनाओ।
खुशियों में सबको शामिल कर लो।
आपस के भेद मिटा, दीन-हीन को गले लगाओ।
बाॅंटो, खाओ खूब मिठाई।
भूखा कोई न रहे आज,
खुशहाली का ऐसा सुंदर दीप जलाओ।
जगमग अवधपुरी को कर दो।
आज अवध में आए राम। ।

चंद्रकला भरतिया
नागपुर महाराष्ट्र🙏

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *