
संघर्ष करता है पिता |
संघर्ष से बनता है एक पिता |
अपनी संतान के लिये हर
नामुमकिन को मुमकिन
बनाता है पिता |
जीवन जीने की सीख देता
है एक पिता |
तपती धूप में ऐड़ीयां घिसाता
है एक पिता |
अपने परिवार का सारा बोझ
अपने कंधे पर लेकर के चलता
है एक पिता |
कुछ ना कहते हुये भी सब कुछ
जान जाता है एक पिता |
संतान के भविष्य के लिये ना जाने
कहाँ और कैसे कितनी मेहनत
करता है एक पिता |
पिता ही परिवार का इंजन
होता है |
जिसके सहारे परिवार के सदस्यों
को अपने साथ-साथ लेकर के
चलता है एक पिता |
पिता के संघर्ष को समझे संतान |
पिता के सपने को है साकार
बनावे संतान |
पिता के चरणों में है अपना शीश
झुकावे संतान |
नाम – रजत त्यागी
जिला- मुजफ्फरनगर
राज्य- उत्तरप्रदेश