
राम का मंदिर बना अयोध्या
हो रही जय जयकार जी
पूजा आज मेरे राम की
करने लगा संसार जी
न भेदभाव न छुआछूत
सबको बराबर अधिकार जी
जिसका दिल करे दर्शन पाए
कौन करता इनकार जी
राम का मंदिर बना अयोध्या
हो रही जय जयकार जी
पूजा आज मेरे राम की
करने लगा संसार जी
राम अस्तित्व जो नकारता
उसका होगा कैसे उद्धार जी
मेरे राम तो हर प्राणी को
देते बराबर प्यार जी
राम का मंदिर बना अयोध्या
हो रही जय जयकार जी
पूजा आज मेरे राम की
करने लगा संसार जी
राम नाम है सच्चा जगत में
बाकी सब बेकार जी
राम नाम ही अंत समय में
करता बेड़ा पार जी
राम का मंदिर बना अयोध्या
हो रही जय जयकार जी
पूजा आज मेरे राम की
करने लगा संसार जी-2
भीम सिंह नेगी, गाँव देहरा हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश।