
राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का त्रैमासिक संचेतना समाचार पत्र महात्मा गांधी और हिंदी विशेषांक का विमोचन जीवाजी राव पुस्तकालय विक्रम
विश्व विद्यालय उज्जैन में आयोजित महात्मा गांधी जयंती महोत्सव में अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने किया।।।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव डॉ प्रभु चौधरी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि डॉ पूरण सहगल साहित्यकार मनासा विशिष्ट अतिथि डॉ शैलेंद्र कुमार शर्मा प्रभारी कुलपति एवं अध्यक्षता श्री ब्रजकिशोर शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की ।।। प्रस्तावना प्रधान संपादक डॉ प्रभु चौधरी ने एवं स्वागत भाषण राष्ट्रीय सचिव ज्योति तिवारी ने दिया।।। समारोह में विदुषी शीलेशवरी देवी सुधीर शर्मा शारदा तिवारी प्रिया नय्यर बबिता मिश्रा हिना गुनैर संगीता शर्मा
श्रृद्धा वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक साहित्यकार गांधी एवं हिन्दी प्रेमी सम्मिलित हुए ।।। संचालन आचार्य डॉ जगदीश शर्मा ने एवं आभार डॉ अनिल कुमार जैन ने माना।।।