2024 का वर्ष सब के लिए शुभ हो

दो महीनों का , दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 का ज़मीन पर है मिलन आज की रात , सारी दुनिया नज़र आती है दुल्हन आज की रात ।
मेहमान होंगे चाँद सितारे , वो ही होंगे बाराती , 365 दिन का साथ रहा है तो विदाई के वक़्त यक़ीनन हो जाएँगे थोड़े जज़्बाती ।
जश्न होगा , ढोल नगाड़े बजाएँगे , नाचेंगे गायेंगे , कुछ इस तरह से नया साल आने की ख़ुशी मनाएँगे ।
या रब नव वर्ष में भी तू लुटाते रहना इस कायनात पर अपनी रहमतो का ख़ज़ाना , भेजते रहना हमें ये नज़राना , तेरी नज़रें इनायत रहेगी तो ख़ुशहाल और ख़ुशनुमा होगा ये ज़माना ।
इलतजा है मेरी मौला , ये है मेरी फ़रियाद , तू सब बाशिंदों के दिलों में प्यार भर दे , सब एक दूसरे से बेपनाह प्रेम करें , कुछ ऐसा कर दे ।
परम पिता परमेश्वर , तू जानी जान है , छोटी छोटी तो ख़्वाहिशें हैं हम इंसानों की , तू कर दे इन्हें पूरी, मिटा दे दिलों की दूरी ।
आरजुएँ , तमन्नाएँ तूने ही तो बनाईं हैं , तो इंसान तो सिर्फ़ कर रहा है इन पे अमल , पूरी कर दे सब की इच्छाएँ , बना दे ज़िंदगी तू सरल ।
मैं हर चेहरे पर ख़ुशी देखना चाहता हूँ , लबों पर हँसी देखना चाहता हूँ , जिंदगानियों में मस्ती देखना चाहता हूँ ।
मेहेरबानो , क़द्रदानो , आओ इस नए साल में दूर कर दें सब शिकवे गिले , और परस्पर एक दूजे के गले मिलें ।
आज के बाद ना कोई दुश्मन होगा ना रक़ीब , जज़्बाते प्यार होगा , सब होंगे एक दूसरे के क़रीब ।
इन रसूक और दौलत की ख़ुदगर्ज़ दीवारों को हम जड़ से उखाड़ देंगे , इन्हें तोड़ देंगे , ज़िंदगी का नेकनामी की ओर रूख मोड़ देंगे।
ख़ुशियाँ बाँटेंगे , हँसी और मुस्कुराहट बाँटेंगे , प्यार की मीठी मदमस्त आहट बाँटेंगे ।
जरूरतमंदों की मदद करेंगे , सिर्फ़ अच्छे काम करने का दम भरेंगे ।
हरेक इंसान की इज़्ज़त करेंगे , हरेक को देंगे मान सम्मान , बन के दिखाएँगे हम सब
महान ।
जन्नत से भी बेहतर होगी ये धरती , जहाँ कोई भूखा ना होगा, प्यासा ना होगा , हमेशा घिरा रहेगा अपनों से , तनहा ना होगा ।
सिर्फ़ ख़ुशी ही नहीं , बेबसी भी बाँट लेंगे , लाचारी भी बाँट लेंगे , बेजारी भी बाँट लेंगे ।
दोस्तो , ये काम मैं अकेला तो नहीं कर सकता, क्या आप सब साथ हो मेरे , अगर हाँ तो फिर हम सब लगा देंगे ख़ुशियों के मेले !
नए साल की आप सब को बहुत बहुत शुभ कामनाएँ , सही मार्ग पर चलना हमेशा , उज्जवल और पाक रहें आपकी भावनाएँ ।
लेखक——-निरेन कुमार सचदेवा।
Friends , I think I got you nostalgic, made you remember that famous song of the movie Kohinoor , Wishing you all A Very Happy New Year 🎆

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *