ऑल इंडिया ब्लड डोनर ट्रस्ट द्वारा आज दिनांक 18 अगस्त 2023 को लक्सर के पास स्थित गांव पदार्था में ट्रस्ट के दसवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता परवेज जी द्वारा की गई । रक्तदान शिविर में सभी रक्तवीरो द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया । रक्तदान शिविर 40 यूनिट पर समाप्त हुआ । ट्रस्ट के संस्थापक कवि चौधरी के अनुसार वह भविष्य में भारत के सभी छोटे-बड़े गांव शहरों जिलों और राज्यों से रक्त वीरों को एक साथ जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए वह समय-समय पर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं, जिससे सभी एक दूसरे की मदद कर सके और रक्त की कमी को दूर किया जा सके । अंत में ट्रस्ट की ओर से संस्थापक कवि चौधरी द्वारा रक्तवीरों को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर निखिल पाल, परवेज, सोहेल अंसारी, यूसुफ मलिक, नूर आलम, मुरसलीन , कासिम, आदि सदस्यों के साथ-साथ मां गंगे रक्तकोष हरिद्वार की पूरी टीम उपस्थित रहीं।

Posted inEvents
